
आदित्यपुर। ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस द्वारा 11 मार्च को कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “शक्ति” नामक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूचि नरेन्द्रन, चेयरपर्सन टाटा स्टील हॉर्टिकल्चर सोसाइटी, उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तनुश्री बोस (ब्रांड एंबेसडर), डेज़ी ईरानी (चीफ एडवाइजर एवं पैट्रन, आदित्यपुर नगर निगम), विजयालक्ष्मी दास और पारुल (सदस्य, ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस) मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और नारी सशक्तिकरण की भावना देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हर महिला के भीतर अपार शक्ति निहित होती है और उसी शक्ति को पहचानना तथा उसे आगे बढ़ाना ही “शक्ति” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
