
आदित्यपुर। सहारा वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब चुनाव के दौरान बूथ संख्या 172 क्लब हाउस सहारा में ही बनाया जाएगा, जहां सहारा के निवासी ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शशांक गांगुली और राजीव रंजन ने बताया कि लंबे समय से सहारा क्षेत्र के लोगों द्वारा मतदान केंद्र नजदीक बनाने की मांग की जा रही थी। नगर निगम के पिछले चुनाव में कई वरिष्ठ नागरिक दूर स्थित मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाए थे, जिसके कारण मतदान प्रतिशत भी काफी कम रहा था।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को स्थानीय स्तर पर उठाया गया और अखबार के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया था। अब बूथ संख्या 172 को क्लब हाउस सहारा में बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे सहारा क्षेत्र के मतदाताओं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को मतदान करने में काफी सुविधा होगी। शशांक गांगुली और राजीव रंजन ने कहा कि यह सहारा वासियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और इससे आने वाले चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
