• Thu. Feb 19th, 2026

सेन्द्रा बांसजोड़ा कोलियरी के 6 नं बंद खदान से जहरीली गैंस का रिसाव, दर्जनो कबूतर मरे।आसपास बसे लोगों में भारी दहशत

admin's avatar

Byadmin

Aug 9, 2024

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद ।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सिजुआ क्षेत्र सं 5 के सेन्द्रा बांसजोड़ा कोलियरी अन्तर्गत बंद पड़े 6 नंबर खदान में ग़ुरूवार की सुबह अचानक भयानक रूप से जहरीली गैस का रिसाव होने से दर्जनों कबूतर मर गये । जिससे आस पास क्षेत्र में रह रहे लोगों में भारी दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है ।

बताया जाता है कि सुबह उक्त बंद खदान से धीर धीरे गैस रीसाव शुरू हुआ और फिर अचानक बडे पैमाने पर गैस रिसाव बढता गया । जिसके चपेट में आकर खदान के आस पास रहने वाले दर्जनो कबूतर मर गए ।

यह देख र्कायरत श्रमिको तथा स्थानीय बाँसजोडा 12 न० के लोगो में भय का माहौल उत्पन्न हो गया हैं घनी आवादी के समीप अग्निप्रभावित क्षेत्र 10 सीम में भयानक आग लगी हुई हैं

वही प्रबंधक एस के दास ने कहा कि यह जहरीली गैस नही है खदान के भीतर दस न० सीम में लगी आग में पानी पडने से फयूम व भैपर निकल रहा है जो एक दो दिन बाद खुद ठीक हो जायग ।

इस संबंध में भराठी के लिए वरीय अधिकारीयों से वार्ता करेगें । वही इस मामले को लेकर रैयत तथा मिशन मोदी जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा बीसीसीएल अधिकारीयों की लापरवाही की वजह से जहरीली गैस रिसाव हुआ.

और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा । लोगों को सुरक्षित पुनर्वास किया जाएगा। और सबसे बड़ी बात यह है की बीसीसीएल जिस बंद पड़े खदान के समीप जहरीली गैस रिसाव हो रहा है उस स्थल से बगल मे कोलियरी का हाजिरी घर है आज भी तीनों पाली के दर्जनों कर्मी उस स्थान पर अपना हाजरी बनाते हैं जिससे कभी भी एक बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है ।

वही बांसजोड़ा 12 नंबर के ग्रामीण बिनोद पासवान ने बताया कि इस अग्नि प्रभावित की समस्या को लेकर पिछले चार पांच वर्षों से ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले लगातार बीसीसीएल से पुर्नवास एवं मुआवजा की मांग किया गया। वही इससे संबंधित परियोजना एवं एरिया मे एक दिवाशीय धारना दिया गया।

 

इसके पश्चात सांसद सहित कोयला मंत्री एवं सिजुआ महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर एक सुराक्षित स्थानो पर पुर्नवास एवं मुआवजा की माँग किया गया। लेकिन इस समस्या को लेकर आज तक बीसीसीएल प्रबन्धन की नींद नही खुला। क्या बीसीसीएल एक बहुत बड़ा हादसा का इंतजार कर रही है। वही खूनी गैस रिसाव से आसपास के ग्रामीण गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अब तक किसी अधिकारी की नींद नहीं खुली है।

वही ग्रामीनो ने सीधे तौर पर कहा कि हम लोग को जब तक सुरक्षित पुनर्वास एवं मुआवजा नहीं मिलेगी तो हम लोग यही रहेगे चाहे जो हो जाए। वही मौजूदा ओवर मैन दिपक कुमार के द्वारा लोगो को रोक-थाम के लिए रंगीन झंडी के रस्सी मजदूर लगाकर बांधा गया। समाचार भेजे जाने तक गैंस का रिसाव तेजी से जारी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *