
हजारीबाग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार पूर्णकालिक बजट पेश किए जाने पर हजारीबाग की भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने बजट की जमकर सराहना की है। केंद्रीय बजट को राष्ट्र के गौरव के लिए समर्पित सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बजट बताया।उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास, गरीब-मध्यम वर्ग के कल्याण और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शेफाली गुप्ता ने कहा कि बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों के लिए की गई घोषणाएं सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं। बजट आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने वाला है इसमें समाज के सभी वर्ग के समृद्ध विकास के प्रति एक सकारात्मक उम्मीद है। उन्होंने विशेष रूप से रोज़गार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को आर्थिक रूप से सशक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह बजट उसी संकल्प को आगे बढ़ाता है। सर्वसमावेशी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
