• Tue. Feb 17th, 2026

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2025

 

 

ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से एक गंभीर मामले को लेकर मुलाकात की। ज्ञात हो कि जबरा पावर हाउस के समीप एक व्यक्ति से मोबाइल छिनतई के क्रम में अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना में जबरा निवासी प्रदीप प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेडिका प्राईवेट हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज में अत्यधिक आर्थिक खर्च को लेकर इलाज करवाने को लेकर परिजनों ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता से असक्षमता व्यक्त किया। इस विषम परिस्थिति में शेफाली गुप्ता ने रिम्स प्रशासन से बात कर बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने हेतु भर्ती करवाने का सहयोग प्रदान किया। जिसके बाद रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

 

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से इस घटना में शामिल दोषियों व नशा के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही, हजारीबाग में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर शांति, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने का अनुरोध किया। विशेष रूप से जबरा व कोर्रा क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती शुरू करने की अपील की गई, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इसके साथ ही नगर आयुक्त से संपर्क कर घटना स्थल पर स्ट्रीट लाइट लगाने का अनुरोध किया गया, जिस पर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है। शेफाली गुप्ता ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई हो तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *