• Wed. Mar 4th, 2026

सरायकेला जिला राम भक्तिमय में डूबा,एसडीएम एवं डीएसपी ने धार्मिक स्थलों का लिया जायजा, एसपी ने राम उत्सव की दी शुभकामनाएं

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 22, 2024

सरायकेला : आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा जिला राम भक्तिमय में डूबा हुआ है. वहीं इस मौके पर सरायकेला जिले में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है.

जिसमें एसडीएम पारुल सिंह, डीएसपी चंदन वात्स्य,प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी,सीओ गीरेंद्र टूटी एवं थाना प्रभारी के साथ आदित्यपुर, गम्हरिया एवं कांड्रा थाना क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों का जायजा लिया गया . साथ ही विधि व्यवस्था में कोई चुक ना हो उन सभी चीजों पर विशेष ध्यान दिया गया.पुलिस बल भी सभी चौक – चौराहो पर मौजूद है.

वही जिला के एसपी डॉ बिमल कुमार ने जिला वासियों को राम उत्सव की शुभकामाएं दी. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में यह उत्सव मनाया जा रहा है. सभी इस उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए.
एसपी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए जगह- जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का भ्रम ना फैलाए
जिससे महौल बिगड़ने की संभावना हो. पुलिस सोशल
मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला बल की तैनाती की गई है. जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *