• Wed. Mar 4th, 2026

सरायकेला : युवती का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 28, 2024

सरायकेला थाना अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग के बगल से गुजर रहे खरकाई नदी के किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। इधर सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर सवैया, सरायकेला थाना प्रभारी सतीश बरनवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। प्रथम दृश्य दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी से पुलिस ने शराब की बोतले और शक्ति वर्धक दवाइयां बरामद की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती लड़कों के साथ शराब पीने पहुंची थी। जिसके बाद सोची समझी साजिश के तहत हत्या कर दी गई हैं। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की दुष्कर्म के बाद करीब 50 मीटर दूर घसीट कर ले जाया गया। जहां पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना में दो से तीन लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है। युवती कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में ग्रामीणों ने पहचानने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *