• Thu. Mar 5th, 2026

कांड्रा : अपराधिक घटनाओं में नहीं लग रहा है अंकुश, बंद पड़े कंपनी से लाखों रुपए के समान को चोरों ने चोरी कर डाली, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 15, 2024

कांड्रा : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ जाने से स्थानीय निवासी काफी सहमे एवं डरे हुए हैं. चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं. स्थानीय थाना पुलिस को चोरों द्वारा लगातार चुनौती मिल रही है. ताजा मामला थाना क्षेत्र स्थित विमान इंडस्ट्री एवं पाटलिपुत्रा कंक्रीट कंपनी का है. यहां बीती रात चोरों ने करीब 20 लाख से भी अधिक के सामानों पर हाथ साफ किया है. वैसे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार उक्त कंपनी काफी दिनों से बंद पड़ा था. यहां कंक्रीट के समानों के अलावा प्लास्टिक के पाइप भी बनाए जाते थे. काफी समय से कंपनी बंद पड़ा था. कंपनी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आशंका जताई कि बीती रात दो बार पॉवर कट हुआ था.

संभवतः उसी का फायदा उठाकर चोर कंपनी के पिछले हिस्से से बाउंड्री वॉल फांदकर कंपनी के भीतर प्रवेश किए और अंधेरे का फायदा उठाकर कंपनी में रखे करीब नौ बैट्री, बीस डाई, कम्प्यूटर, बटखरा इत्यादि की चोरी कर ली है. मालिक को सूचना दे दिया हूं. इधर सूचना पर पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर राज कृष्ण ने बताया कि एक ही कंपनी के अंदर दो तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं. लेबर नहीं मिलने के कारण कुछ दिनों से कंपनी बंद था. करीब 15 से 20 लाख रुपए की चोरी होने की संभावना जताई.

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ही अंजनी कुमार ने कांड्रा थाने की कमान संभाली है. क्षेत्र में अबतक हुए चोरी की घटनाओं का कोई खुलासा नहीं हो सका है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नए थानेदार इस मामले का खुलासा कबतक करते हैं. वैसे अंजनी कुमार की गिनती एक तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में होती है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *