
सरायकेला : सरायकेला एवं खरसावां थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. जहां क्षेत्र के तमाम शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखना. साथ ही आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई. वही क्षेत्र के शांति समिति के सदस्य गणों से आग्रह किया गया है कि किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न होती है पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे. इस दौरान थाना प्रभारीयों द्वारा क्षेत्र के वासियों को बकरीद पर्व का शुभकामनाएं दी गई. साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई. वही भाईचारा के साथ मिलकर बकरीद पर्व मनाने का आग्रह किया गया . इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में स्पीड राइडिंग करने वाले नवयुवकों समेत उपद्र करने वाले युवकों को पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.
वही खरसावां ओपी प्रभारी सौरभ कुमार ने क्षेत्र के तमाम लोगों से अपील की है कि अपने नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने ना दे. इन सब पर भी परिवार के सदस्यों को ध्यान देने की जरूरत है. शहर में आए दिन सड़क दुर्घटना जैसी घटनाएं होती नजर आ रही है. अलग-अलग समस्याओं पर समाधान के लिए विचार विमर्श भी किया गया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
