• Sat. Feb 14th, 2026

दारू प्रखंड में सरस्वती पूजा की अद्भुत झलक, आस्था–कला–ज्ञान का अनोखा संगम

admin's avatar

Byadmin

Jan 24, 2026

 

 

दारू ( हजारीबाग): दारू प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सरस्वती पूजा श्रद्धा, रचनात्मकता और आधुनिक सोच के साथ भव्य रूप से मनाई गई। पूरे क्षेत्र में पूजा पंडालों की आकर्षक सजावट और अनूठी थीम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिंनगा में तालाब के ठीक बीच माता सरस्वती की प्रतिमा तक्षक नाग की कलात्मक प्रस्तुति के साथ स्थापित की गई, जहाँ फुहारें और रंग-बिरंगी लाइटें पंडाल की सुंदरता को चार चांद लगा रही थीं। दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे।

रामदेव खरिका में भी तालाब के बीच स्थापित भव्य प्रतिमा और मनमोहक लाइटिंग ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं झुमरा क्षेत्र के जिनगा में स्थित ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल में “Temple of Knowledge” की थीम पर आधारित पंडाल में शिक्षा और ज्ञान को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों में सीखने की नई ऊर्जा देखने को मिली।

बीरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय में चंद्रयान-3 मॉडल के माध्यम से विज्ञान और देशभक्ति का सुंदर संदेश दिया गया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद व ग्लोरियस पब्लिक स्कूल सहित अल्फा कॉर्नर, किड्स गार्डन, सरस्वती शिशु मंदिर, मेढ़कुरी कला और दारू क्षेत्र के कई स्थानों पर सादगी और अनुशासन के साथ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। वही शनिवार के शाम को नजदीकी तालाब में नम आंखों के साथ माता को विदाई दी गई। पूजा के दौरान पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *