• Mon. Apr 13th, 2026

Adityapur : सरकारी शराब दुकान मे पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। गम्हारिया थाना क्षेत्र में सरकारी शराब दुकान से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 09 अप्रैल 2026 को वादी निशांत झा (पिता स्व. प्रशांत झा), निवासी कुंज बिहार अपार्टमेंट, आदित्यपुर के लिखित आवेदन के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत में बताया गया कि 07 अप्रैल 2026 को छोटा गम्हारिया स्थित ओपीएस रोड पर उनकी सरकारी शराब दुकान में अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगी और शराब भी ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर गम्हारिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मयंक बारी उर्फ गुल्लु (उम्र लगभग 31 वर्ष), निवासी बोलाईडीह रोड नंबर-06, आदित्यपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी सेमी
ऑटोमेटिक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी रामचंद्र रजक, सुबोध कुमार दास, अरुण कुमार महतो, मनोज कुमार तथा हवलदार चमरु मुंदैया शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *