
सरायकेला – आज दिनांक 12 जनवरी 2026 सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय ,सरायकेला में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर कक्षा अरुण से नवम तक के भैया बहनों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
इस खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। कक्षा अरुण से तृतीय तक के भैया बहनों के बीच बिस्किट दौड़, गुब्बारा फोड़, मेमोरी जांच, चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़ और उल्टा दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

कक्षा चतुर्थ से नवम तक के भैयाओं के बीच सौ मीटर दौड़, मेंढक दौड़, तीन पैर वाला दौड़, स्लो साइकिल रेस, मैथ रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कक्षा चतुर्थ से नवम तक के बहनों के बीच सौ मीटर दौड़, चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़, मेंढक दौड़, तीन पैर वाला दौड़, मैथ रेस और म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का आयोजन किया गया। भैया बहनों ने बहुत ही उत्साह और लगन के साथ हरेक खेल में भाग लिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य जी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, जिससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी सहायता मिलती है। खेल के माध्यम से हम स्वस्थ और निरोग भी रह सकते हैं। खेल से शरीर का व्यायाम भी हो जाता है। इसलिए समय-समय पर विद्यालय में खेलों का आयोजन होते रहता है। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी भैया बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कक्षा सह हर एक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति के साथ सभी आचार्य दीदी जी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
