• Wed. Mar 4th, 2026

सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न, बैठक में अनुपस्थित उत्पाद अधीक्षक एवं वाणिज्य कर आदित्यपुर को शोकॉज। अवैध शराब बिक्री, अवैध माइनिंग, भंडारण तथा परिचलन के विरुद्ध कार्रवाई करने का दिया निर्देश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 18, 2025

सरायकेला : सरायकेला जिला समाहरणालय स्थित सभगार मे जिला दंडाधिकारी -सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त,जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप निबंधक पदाधिकारी सरायकेला, उप निबंधक पदाधिकारी चांडिल एवं सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग को नियमित कार्य करने तथा धीमी प्रगति पाए जाने पर एमवीआई एवं निबंधन सरायकेला को शोकॉज कर लक्ष्य निर्धारित कर सुधारात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए।वही बैठक मे अनुपस्थित उत्पाद अधीक्षक एवं वाणिज्य कर आदित्यपुर को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त नें अवैध माइनिंग,अवैध शराब बिक्री,भंडारण तथा परिचालन की विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई करने तथा नगर पंचायत क्षेत्र सरायकेला में होडिंग टेक्स के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निदेश दिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *