
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर की पहल पर आर डी रबर रिक्लेम कंपनी ने दुर्घटना में घायल हुए मजदूर को ढाई लाख का चेक दिया। साथ ही कंपनी में नौकरी एवं स्वस्थ होने तक अस्पताल का खर्चा उठाने तक सहमति बनी। इसके अलावा घायल हुए मजदूर को 25000 राशि की भुगतान भी की गई हैं।

वही कंपनी कार्य बाधित होने पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को सूचित कर 14 जून को कंपनी का उत्पादन कार्य को सुचारू रूप से चालू करने का आग्रह किया गया हैं।

क्या था मामला
बीते दिनों आर डी रबर रिक्लेम कंपनी में एक मजदूर का मशीन में हाथ फसकर हाथ कट गई थी। जिसमें कंपनी के मनमाने रवैया को लेकर कामगारों ने आक्रोश व्याप्त किया था। कंपनी में कार्य कर रहे कामगारों ने आरोप लगाया था कि कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें बकाया वेतन,पीएफ, ईएसआई और फाइनल सेटलमेंट जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा अमानवीय व्यवहार के लिए धरना प्रदर्शन भी किया गया था। इस संदर्भ में श्रम अधीक्षक ने बताया कि कामगारों के प्रति समन्वय स्थापित करने एवं औद्योगिक क्षेत्र में शांति पहल करने का अहम कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी खुलने के बाद मजदूरों के साथ हुए शोषण को लेकर जांच भी की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
