• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार हथियाडीह क्षेत्र के ग्रामीणों से मिले, पुलिस की कार्यशैली को जानने की की कोशिश , असामाजिक तत्वों पर निसंकोच पुलिस से संपर्क करने को कहा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 14, 2023

सरायकेला : सरायकेला जिले में एसपी डॉ विमल कुमार का एक अनोखा ही अंदाज देखने को मिला. बता दें कि जिले में लगातार उनके द्वारा हर थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया जा रहा है. किंतु आज उनका एक अलग ही पुलिसिंग व्यवस्था आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हथियाडीह में देखने को मिला. आधी रात में हथियाडीह के ग्रामीण इलाकों में जिले के एसपी डॉ विमल कुमार भ्रमण करने एवं क्षेत्रीय थाना के विधि व्यवस्था जानने के लिए पहुंचे. बता दे की सरायकेला जिला में मात्र 15 दिन होते ही क्षेत्र के सभी अवैध कारोबार और माफिया में हड़कम मच चुका है. जिनको वह बरकरार रखते हुए हर एक ग्रामीण इलाकों में खुद ही भ्रमण कर रहे हैं. वहीं ग्रामीण इलाकों में वहां के नागरिकों से अच्छे वातावरण में काफी बातचीत भी की. जिसमें उन्होंने यह जानने की कोशिश की की वहां के ग्रामीणों को पुलिसिंग सुविधा सही से मिल पा रही है कि नहीं, समय पर उस क्षेत्र में पुलिस गस्ती हो रही है कि नहीं या आपराधिक छवि के ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण व्यक्तियों को तंग कर रहे हैं कि नहीं, इन सभी बिंदुओं पर एसपी द्वारा ग्रामीणों से उनकी जानकारी ली गयी . वहीं ग्रामीणों को पुलिस की व्यवस्था और अच्छी मिल सके जिससे उनसे सुझाव भी मांगा गया.

बता दें कि जिले में यह पहली बार इस तरह का कार्य देखने को मिल रहा है . जहां हर एक ग्रामीण एसपी डॉ विमल कुमार के तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं.

वहीं उन्होंने स्थानीय नागरिक एवं ग्रामीणों को सुझाव भी कि किसी भी असामाजिक तत्वों से उनको परेशानी होती है तो वह निसंकोच पुलिस से संपर्क करें. दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर करी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी एसपी के कार्यों को सराहया .उनके इस व्यवहार से काफी खुश भी दिखे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *