• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार आधी रात में तिरुलडीह थाने का औचक निरीक्षण किया, असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी बनाएं रखने की बातें कही

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 13, 2023

तिरुलडीह : सरायकेला जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार ने शनिवार को आधी रात में तिरुलडीह थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान तिरुलडीह थाना प्रभारी चितरंजन कुमार एवं पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की विधि- व्यवस्था की वर्तमान हालातों से अवगत हुए. क्षेत्र में शांति कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. इस दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार ने थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में अपराधमुक्त रखना व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर विशेष ध्यान रखने को कहा . साथ ही जनता को बेहतर पुलिसिंग सेवा मिलने के निर्देश दिए .उन्होंने थाना में आने वाले हर फरियादी की समस्या सुन उसका निदान करेंने का निर्देश दिया. असामाजिक तत्व पर लगातार निगरानी बनाए रखने की बाते कही . साथ ही कांड का निष्पादन जल्द से जल्द करने के निर्देश भी दिए. वहीं उन्होंने अच्छे वातावरण में पुलिसकर्मियों से काफी बातें भी की.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *