
सरायकेला :सरायकेला पुलिस अधीक्षक की एक और बड़ी कार्रवाई चौका थाना क्षेत्र में देखने को मिल रही है.बता दें कि पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल को गुप्त सूचना मिली थी कि पालना मोर के पास एक व्यक्ति साधु के वेश में अवैध रूप से डोडा चूर्ण का व्यापार कर रहा है. यह डोडा चूर्ण हरियाणा पंजाब के ट्रकों मैं अवैध रूप से सप्लाई किया जाता हैं. तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अनुसार एक विशेष टीम का गठन कर रांची – टाटा मुख्य पथ एन च 33 पर पालन मोड़ के पास वाहन जाँच लगाया गया. तभी चौक की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर PB65BC 3648 पुलिस की चेकिंग को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. मगर पुलिस की चेकिंग इतनी दुरुस्त चल रही थी कि पुलिस बल द्वारा बीच सड़क पर ही रोक ली गयी . संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो चालक के केबिन से 250 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया. वही ट्रक चालक सुधीर सिंह से भी पूछताछ करने पर बताएं कि उक्त डोडा चूर्ण को कुछ देर पहले एक साधु बाबा का होटल से खरीदे हैं. जिसके बाद ट्रक चालक को ले जाकर साधु बाबा की पहचान कराई गई. पुलिस के पूछताछ में साधु बाबा अपना नाम पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक मोदक बताया. पप्पू मोदक ने जानकारी दी कि बड़ामटांड़ नियर पालना मोर से प्रतिदिन पंजाब हरियाणा के ट्रक चालकों को डोडा चूर्ण बेचते थे.पप्पू मोदक की घर की तलाशी ली गई तो उनके घर से 14 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया.
इस अवैध खरीद बिक्री में एक ट्रक चालक सुखदेव सिंह एवं पप्पू मोदक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
