• Wed. Mar 4th, 2026

दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व : सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए विशेष इंतजाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 27, 2025

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में मोटरसाइकिल दस्ता की ब्रिफिंग की गई। इस दौरान 20 नई मोटरसाइकिल और 40 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है।

 

मोटरसाइकिल दस्ता का विभाजन प्राथमिक थानों और महत्वपूर्ण थानों में किया गया है, जिनमें चांडिल थाना, सरायकेला थाना और आदित्यपुर थाना शामिल हैं।

सरायकेला पुलिस अधीक्षक की ओर से सभी जिला वासियों और दर्शनार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं और उनसे अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से दर्शन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *