
सरायकेला। सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रामकृष्ण फोर्जिंग के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे संदीप गुइया (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर के ग्राम हथिया निवासी संदीप गुइया अपने साथी संटु मुखी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे रामकृष्ण फोर्जिंग के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप सड़क पर दूर जा गिरे।
इस दुर्घटना में संदीप गुइया के सिर पर गंभीर चोट आई है और उनके जबड़े के दांत टूट गए हैं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया है। उनके साथ सवार संटु मुखी को भी चोटें आई हैं। संदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।
सरायकेला-टाटा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
