
सरायकेला जिला के एसपी आनंद प्रकाश ने देर रात आरआईटी एवं आदित्यपुर थाने का औचक निरीक्षण किया . इस दौरान एसपी सबसे पहले आरआईटी थाना पहुंचे. जहां उन्होंने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. साथ ही सुबह काशीडीह में हुए हाइवा चालक हत्याकांड का प्रोग्रेस रिपोर्ट जाना किरीब एक घंटे तक एसपी ने अलग-अलग फाइलों को खंगाला, रात्रि पुलिस गस्ती की जानकारी ली एवं मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. आर आई टी थाना के बाद एसपी आदित्यपुर थाना पहुंचे. थाना पहुंचते ही वहां का नजारा देखकर एसपी भड़क उठे. ओडी ऑफिसर को नहीं देख एसपी ने ड्यूटी पर तैनात एकमात्र एएसआई राजीव कुमार की जमकर क्लास लगायी. ओडी ऑफिसर खलील अंसारी के कैदी लेकर जाने की बात सुनते ही एसपी आग-बबूला हो उठे और थानेदार को तलब किया. थाना प्रभारी रात्रि गश्ती में थे. भागे-भागे थाना पहुंचे. जहां एसपी ने उनसे जवाब तलब किया. उसके बाद एसपी स्वयं कम्प्यूटर कक्ष में गए और जांच की. उसके बाद एसपी ने हाजत का निरीक्षण किया और पूछताछ के लिए लाए गए कैदियों से पूछताछ की उन्हें खाना-पीना मिला है या नहीं इसकी जानकारी ली.औचक निरीक्षण के सम्बंध में पूछे जाने पर एसपी आनंद प्रकाश ने इसे रूटीन विजिट बताया. उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण पुलिस ड्यूटी का एक हिस्सा है, ताकि गैर जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहें. दोनों थाने की विधि- व्यवस्था के सवाल पर एसपी ने बताया कि कुछ त्रुटियां पायी गयी है जिसमें सुधार को लेकर थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधिक घटना पर भी अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिये एवं अन्य थानों के औचक निरीक्षण की भी बात कही है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
