• Sun. Mar 1st, 2026

सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप के नाम पर की जाती थी अवैध डोडा चूर्ण का धंधा, ट्रक साथ चालक हुआ गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 4, 2023

ईचागढ़: सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र में की गई बड़ी कार्रवाई. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में कई दिनों से अवैध डोडा का धंधा परिवहन किया जाता था. जिसमें 40 केजी डोडा चूर्ण जप्त किया गया है.जिसमें जिला प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर PB13AR1196 एक ट्रक से अवैध डोडा चूर्ण का परिवहन किया जा रहा है. जो कि अक्सर रंगामाटी सिल्ली रोड से मिलन चौक की तरफ जाया करती है.जिसमें स्क्रैप के जगह डोडा की तस्करी की जाती है. तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन हुआ. जहां छापामारी टीम ने मिलन चौक की तरफ जा रही ट्रक को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा एवं वाहन का सघन जांच किया. जहां उन्होंने वाहन के अंदर केविन के टूलबॉक्स से छह छोटा बोरा डोडा चूर्ण जैसा सामग्री एवं एक बड़ा प्लास्टिक का डोडा चूर्ण जप्त किया. इन सभी डोडा चूर्ण की कुल वजन 40 किलो है. वही ट्रक की केबिन से 41850 रुपए नगद, कीपैड मोबाइल एवं ट्रक को भी जप्त किया गया है. इस अवैध धंधा में सम्मिलित चालक राजू को भी गिरफ्तार किया गया है. छापामारी दल के सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह चांडिल, ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा, एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *