
सरायकेला खरसावां जिला के आर आईटीथाना प्रभारी सागर लाल महथा की छापामारी करने गए टीम को बंगाल के पुरुलिया जिला के बाघमंडी थाना अंतर्गत कोड़ेंग गांव में अपराधियों व 20-30 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर भाग निकले. कांड संख्या 77/23 के आर्म्स एक्ट के अपराधी की सूचना के सत्यापन हेतु छापामारी करने गया था. वही अपराधी को भगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बाघमंडी थाना में बुधवार को मामला दर्ज किया गया हैं आर आईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने अपराधी को भगाने, पुलिस बल के साथ जानलेवा हमला करने, बर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया. श्री महथा ने बताया कि मंगलवार को वह स्वयं चार आरक्षी एवं अपराध कर्मी के सहयोगी विकास कुमार महतो के साथ बाघमंडी थाना के कोड़ेंग गांव में कांड संख्या 77 / 23 के आर्म एक्ट के अपराधी की सुचना पर सत्यापन हेतु छापामारी करने गया था.जहां अपराधी ठिकाना बैधनाथ महतो के घर पर छापामारी किया गया, तो वह फरार हो गया था.वहीं बैधनाथ महतो का नया घर में पुछताछ करने के समय बैधनाथ महतो, राजीव एवं 20-30 अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट के बीच ही सहयोगी विकास कुमार महतो मौके से फरार हो गया. मौके पर उपस्थित आरक्षी उमाशंकर कुमार सिंह, उद्धम सिंह, पंकज कुमार शुक्ला भंभीर रूप से घायल हो गये है. फिलहाल घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
