
सरायकेला:- सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4, सुंदरपुर के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से बड़ी राहत मिली है।

गुरुवार को नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सुषमा तियु ने ग्रामीणों के निवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में लंबे समय से खराब पड़े चापाकल की मरम्मत करवाई।

ग्रामीणों ने पार्षद को पानी की किल्लत से अवगत कराया था, जिसके बाद उन्होंने बिना समय गंवाए मिस्त्रियों को बुलाकर स्वयं अपनी देखरेख में कार्य पूर्ण करवाया।
पानी की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का ऐसा कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।
पदभार संभालने के साथ ही जन समस्याओं के समाधान में जुटना पार्षद की कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
