• Sun. Feb 15th, 2026

Saraikela: police issued strict instructions on those loitering : सरायकेला के नए थानेदार आते ही दिखने लगा एक्शन, अड्डे बाजी करने वालों की आई शामत , एसपी के निर्देशानुसार की जा रही है कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 26, 2025

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में थाना प्रभारी विनय कुमार ने अड्डे बाजी एवं नशे के विरुद्ध औचक अभियान चलाया।

औचक अभियान के दौरान सात संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अड्डे बाजी करते हुए युवक को पुलिस ने कड़ी हिदायत देते हुए छोड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं नशीले पदार्थ के सेवन के रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में औचक छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र में अड्डे बाजी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सरायकेला के नए थानेदार आते ही एक्शन की शुरुआत होने पर स्थानीय लोगों ने थानेदार की कार्यों का प्रसन्नता जाहिर की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *