• Sat. Feb 14th, 2026

सरायकेला : नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के सफल क्रियान्वयन के निमित्त आज निगरानी दलों एवं सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 6, 2026

सरायकेला : नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा विभिन्न कोषांगों एवं निगरानी दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया।

प्रथम पाली (एनआर भवन में आयोजित प्रशिक्षण)
प्रथम पाली में उड़न दस्ता दल (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST) एवं वीडियो सर्विलांस टीम (VST) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


उड़न दस्ता दल (FST) को निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार व्यय, रिश्वत की मद में नकद अथवा वस्तु के रूप में वितरण, अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए। दल द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित दैनिक सूचना प्रतिवेदन निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग, पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

एसएसटी (SST) को निर्धारित चेक पोस्टों पर तैनाती, अन्य जिलों से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों, जिले के भीतर संचालित सभी प्रकार के वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से भारी मात्रा में नकद राशि, अवैध अस्त्र-शस्त्र, गोला-बारूद एवं शराब के अवैध आवागमन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसएसटी द्वारा भी प्रतिदिन की कार्रवाई से संबंधित सूचना प्रतिवेदन निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग, आरओ, पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजे जाने के निर्देश दिए गए।

वीडियो सर्विलांस टीम (VST) को नगरपालिका क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक संवेदनशील घटना, जनसभा, रैली एवं जुलूस की संपूर्ण वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि वीडियोग्राफी के माध्यम से संकलित साक्ष्य का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थियों द्वारा समर्पित निर्वाचन व्यय लेखा के सत्यापन में किया जाएगा। टीम को निर्वाचन एवं अन्वेषण अनुदेशिका के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

नगर भवन, सरायकेला सभागार मे द्वितीय पाली में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान से पूर्व एवं मतदान के दिन उनके दायित्वों, मतदान संचालन की प्रक्रिया तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की सुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *