• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला : मूसलाधार बारिश होने के कारण उड़ीसा के बैंकबिल डैम का दो फाटक खुला, नदियों का जलस्तर बढ़ने की जताई आशंका, जिला प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने की की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 19, 2025

सरायकेला : मूसलाधार बारिश होने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिले के प्रमुख नदियां खतरे के निशांन से ऊपर बह रही है। रियासी इलाके एवं सलम एरिया में पानी घुस चुका है जिससे कई लोगों का फर्नीचर, वाहन एवं इलेक्ट्रिकल सामान क्षतिग्रस्त हो चुका है।

स्वर्णरेखा नदी पूर्वी सिंहभूम के मांगो पॉइंट में शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार खतरे के निशान से 1.90 मीटर और खरकाई नदी आदित्यपुर पॉइंट में खतरे के निशान से करीब 4.65 मीटर ऊपर आ चुका है।

उधर,उड़ीसा बैंकबिल डैम का दो फाटक शाम 7:00 बजे खुलने से पानी का जल स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसमें शाम 7:00 बजे दो स्पिलवे गेट के माध्यम से केवल 0.60 मीटर खुले स्थान( लगभग 93.10क्यूमैक्स) तक बैंक बिल जलाशय से पानी छोड़ा गया हैं। बैंक बिल डैम का वर्तमान जलाशय स्तर 305 मीटर एफआरएल के मुकावले 304.06 मीटर तक भरा हुआ है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को मेकिंग के तहत अनाउंस करके सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए भी कहा जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर शेल्टर होम एवं सामुदायिक भवन में आश्रय लेने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। साथ ही निगरानी रखने के लिए कंट्रोल लूप भी बनाया गया है। अत्यधिक पानी बढ़ने पर ऐतिहात के तौर पर जिला प्रशासन ने बिजली काटने के भी संकेत दे चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *