• Fri. Apr 10th, 2026

सरायकेला में व्यवस्थित होगा मछली व मांस बाजार, फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगी धूप-बारिश से निजात

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 10, 2026
crescent ad
सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला के सभा कक्ष में शुक्रवार को अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मछली, मांस एवं मुर्गा विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले विक्रेताओं की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना रहा।
अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सड़क किनारे धूप और वर्षा के बीच दुकान लगाने वाले विक्रेताओं की मजबूरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदारों को सम्मानजनक और व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय करने का अवसर देना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।
मछली एवं मांस मार्केट के लिए नगर पंचायत के अभियंताओं द्वारा चिन्हित भूमि का प्रतिवेदन बैठक में साझा किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।
व्यवस्थित व्यवसाय संचालन के लिए यह तय हुआ कि नगर पंचायत द्वारा निर्धारित डिजाइन के अनुसार दुकानदार अपने स्वयं के व्यय पर कियोस्क (दुकान) का निर्माण करेंगे।
नगर पंचायत के सभी दुकानदारों को आवश्यक ट्रेड लाइसेंस और स्ट्रीट वेंडर कार्ड उपलब्ध कराएगी। साथ ही, बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा दिलाने में भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
नगर पंचायत और दुकानदारों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए ‘दुकानदार संघ’ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें अध्यक्ष श्री राधा कृष्ण कैवर्त, सचिव श्री अविनाश मोहंती एवं कोषाध्यक्ष श्री अगस्ती कैवर्त को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि, वार्ड पार्षद श्री बिक्रम मोदक, श्री उत्तम महांती, श्रीमती शांति गोडसेरा, श्री गौतम नायक, सुषमा तीयू, नगर प्रबंधक श्री सुमित सुमन, नगर पंचायत के अभियंता सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संबंधित दुकानदार उपस्थित रहे।
“हम नगर क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बाजार व्यवस्था स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। दुकानदारों का सहयोग इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
— मनोज कुमार चौधरी, अध्यक्ष, नगर पंचायत सरायकेला।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *