
सरायकेला -शनिवार को सरायकेला निर्वाचन कार्यालय में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार मनोज चौधरी को ‘टॉर्च’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मनोज चौधरी के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि उनके लिए ‘टॉर्च’ केवल एक चुनावी प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज से अंधकार मिटाकर प्रकाश फैलाने का एक दैवीय संकेत है। उन्होंने कहा, “ईश्वर ने मुझे टॉर्च के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिस तरह आपातकाल, प्राकृतिक आपदा या दुर्गम रास्तों पर टॉर्च ही एकमात्र सहारा होती है, उसी तरह मैं सरायकेला की जनता के लिए हर मुश्किल घड़ी में मार्गदर्शक और सहायक बनकर खड़ा रहूँगा।”
मनोज चौधरी ने अपने संबोधन में पिछले कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि उन्होंने हमेशा सरायकेला वासियों को संकट से बाहर निकालने के लिए एक ‘टॉर्च’ की तरह काम किया है। उन्होंने वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद भी जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। उनके अनुसार, ‘टॉर्च’ आशा की किरण और मुश्किल वक्त का सच्चा साथी है।
नया चुनावी नारा: “सुनो सरायकेला, चुनो कामवाला”
चुनाव प्रचार के दौरान मनोज चौधरी का एक नया नारा क्षेत्र में काफी चर्चा बटोर रहा है— “सुनो सरायकेला, चुनो कामवाला!”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
