• Mon. Apr 6th, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ में दोबारा डेड बॉडी बरामद होने से इलाके में फैली सनसनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 6, 2025
crescent ad

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पंचायत के नागासोरेन-कुटाम सड़क के बीच आमनदीरी गांव के पास एक सुनसान जगह चड़का पाथर से रविवार को पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। घटना स्थल के पास से पुलिस ने एक बोलेरो भी बरामद किया है। मृतक़ की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नम्बर 19 निवासी रघुनाथ राय उर्फ झमालु के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथ राय अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और पूर्व में जेल भी जा चुका था। जमीन के खरीद-बिक्री में दलाली का काम करता था। उसके दोनों बेटे भी अपराध की दुनिया में कदम रख चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मालूम हो कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पंचायत के नारों नदी घाट के पास से दस दिन पूर्व एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था जिसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है। इसबीच एक और शव मिलने से इलाके में दहशत व्याप्त है। दोनों ही शव हत्या के बाद क्षेत्र में लाकर फेंका गया है। जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *