• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला : गौरी नदी में अवैध बालू उठाव के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई से बालू माफिया में मचा हड़कंप , अवैध बालू लदे 407 ट्रक सहित कई सारे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त, डोंगियां को किया गया नष्ट।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 12, 2025

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन पर रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शत्पति, अंचल अधिकारी, चांडिल श्री अमित कुमार एवं थाना प्रभारी, कपाली के संयुक्त नेतृत्व में गौरी नदी क्षेत्र में औचक छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे एक 407 ट्रक एवं कई सारे अवैध बालू ट्रैक्टर को जब्त कर कपाली थाना को सुपुर्द किया गया।

इसके अतिरिक्त, बालू परिवहन में प्रयुक्त कई डोंगियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध बालू खनन पर निरंतर निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *