• Sun. Feb 15th, 2026

गम्हरिया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 से भी अधिक जावा महुआ को किया विनस्ट, 6 से भी अधिक दारू भट्टी को किया गया ध्वस्त ,अवैध कारोबारी हुए भूमिगत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 27, 2023

सरायकेला उत्पाद अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई गम्हरिया थाना क्षेत्र में देखने को मिल रही है. उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के निर्देश पर गम्हरिया थाना अंतर्गत जमजोड़ा बिरजूगुतू, धातकीडीह गंडे,डूंगरी आदि क्षेत्रों में अवैध दारू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ भट्टी का संचालन किया जा रहा है. आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3000 केजी जावा महुआ को विनस्ट किया. वही 100 लीटर से भी अधिक अवैध मात्रा में चूलाई शराब को जप्त किया हैं. इससे संबंधित अवैध शराब कारोबारीयों का सत्यापन कर उनके विरुद्ध उत्पाद अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *