• Wed. Mar 4th, 2026

सरायकेला/सीनी : हातिया गांव में डायन बताकर प्रताड़ित करने के मामले को लेकर एसपी ने दिए जांच के निर्देश, एसडीपीओ का जांच जारी, नहीं मिला किसी को क्लीन चिट!

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 8, 2025

सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के हातिया गांव में कल्पना मंडल को डायन बताकर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया था।जिस मामले में एसपी मुकेश लुनायत ने संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सावैया को जांच करने का निर्देश दिया हैं।

पीड़ित महिला के अनुसार

31 अगस्त को हुए हमले में कल्पना मंडल के साथ मारपीट हुई, उन्हें डायन कहा गया। पीड़िता ने सीनी ओपी में शिकायत दी, लेकिन इसे साधारण विवाद मानकर 107 का मामला बनाया गया। मीडिया में खबर आने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे।

एसडीपीओ समीर कुमार सावैया ने सोमवार को जांच की, दोनों पक्षों से बात की। जांच जारी है, किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। पद्मश्री छुटनी महतो के परिवार परामर्श केंद्र में पीड़िता ने अपनी बात बताई थी। अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई देखी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *