
Saraikela – सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य का उत्सव इस वर्ष भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई।
5 अप्रैल को पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ होगा ।
कुल बजट लगभग 70 लाख रुपये की लागत से
बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला मैदान परिसर में भव्य आयोजन होगा।
स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
नृत्य प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम महोत्सव के दौरान छऊ नृत्य की विभिन्न शैलियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

6 अप्रैल सरायकेला शैली (ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता),
7 अप्रैल मानभूम शैली,
8 अप्रैल खरसावां शैली,

प्रशासन ने इस वर्ष स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
11 अप्रैल: पद्मश्री विजेताओं का सम्मान और पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र वितरण।
12 अप्रैल: कलाकारों को प्रशस्ति पत्र का वितरण।
11, 12 और 13 अप्रैल: नृत्य दलों के लीडरों का सम्मान।
बाहर से आने वाले कलाकारों के ठहरने के लिए हरि होटल और हरिहर होटल सरायकेला में व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक के दौरान बीडीओ सह प्रभारी निदेशक यस्मिता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, भोला मोहंती, राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव और तपन पटनायक, सँनद आचार्य, संदीप पटनायक सहित कई गणमान्य कलाकार उपस्थित थे।
यह महोत्सव न केवल कला का प्रदर्शन है, बल्कि झारखंड की समृद्ध परंपरा को विश्व पटल पर जीवंत रखने का एक सशक्त माध्यम भी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
