• Wed. Jul 22nd, 2026

Saraikela Chandi : महाराज प्रामाणिक के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 22, 2026
crescent ad
सरायकेला। चांडिल थाना क्षेत्र के धधकिदिह निवासी सुफल मुर्मू ने कुख्यात इनामी नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में उन्होंने चांडिल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 8:33 बजे उनके सहयोगी नरेश कुमार साहू के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आया।
कॉल करने वाले ने स्वयं को महाराज प्रामाणिक बताया। आरोप है कि बाद में कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए कुछ अन्य लोगों को भी बातचीत में शामिल किया गया। सुफल मुर्मू ने राजू कुम्हार, कार्तिक प्रमाणिक, राजू किस्कू, नयन सोरेन समेत अन्य लोगों पर प्रतिमाह 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा गया है कि उन्हें भालूकोचा स्थित होटल यदुवंशी बुलाया गया, जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने हथियार के बल पर डराने-धमकाने का प्रयास किया। सुफल मुर्मू का दावा है कि वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर निकलने में सफल रहे।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगले दिन भी रास्ते में रोककर रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।पीड़ित ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) एवं तकनीकी जांच कराने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले पर पूछे जाने पर चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सत्यता और तथ्यों की जांच में जुटी है।
अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *