
चानन (लखीसराय)- पंचायत उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत इटौन पंचायत के वार्ड संख्या 07 एवं वार्ड संख्या 13 में निर्वाचित प्रतिनिधियों को गुरुवार को पद एवं गोपनीयता एवं शराब बंदी की शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह प्रखंड कार्यालय परिसर में

आयोजित किया गया, जहां निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रिया कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड संख्या 07 से विजय दास तथा वार्ड संख्या 13 से निर्वाचित अगम सिंह को बीडीओ प्रिया कुमारी ने विधिवत शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों

को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। साथ ही, स्थानीय विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा भी जताई। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
