• Thu. Mar 19th, 2026

Adityapur : सांसद जोबा मांझी ने पूर्व विधायक अरविन्द सिंह से की मुलाकात

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 19, 2026
आदित्यपुर। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी आज आदित्यपुर पहुंची. आदित्यपुर आगमन के दौरान उन्होंने पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की.
इस दौरान सांसद और पूर्व विधायक के बीच राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई.
साथ हीं बढ़ते आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और मजदूरों के समक्ष उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी हुई.
मुलाकात के दौरान सांसद ने पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह के आदित्यपुर नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई भी दी. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, नवीन सिंह, जगदीश नारायण चौबे सहित अन्य लोग भी थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *