
आदित्यपुर। नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 18 से पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। समर्थकों के भारी उत्साह और नारेबाजी के बीच वे गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित नामांकन केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘वार्ड विकास संकल्प’ के साथ एक बार फिर चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रंजन सिंह ने अपने आगामी विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड में उन विकास कार्यों को पूरा करना है, जो तकनीकी कारणों अथवा समय के अभाव में अधूरे रह गए थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड 18 को एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करना है। पूर्व पार्षद ने खुद को एक राजनेता के बजाय एक समर्पित जनसेवक बताया। उन्होंने कहा कि पद पर न रहते हुए भी वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे और उनके सुख-दुख में भागीदारी निभाई। उनके अनुसार वार्ड की जनता के साथ उनका रिश्ता पारिवारिक है, जो चुनावी चुनौतियों को आसान बनाता है।
चुनावी चुनौतियों के सवाल पर उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में किए गए बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों पर जनता अपनी मुहर लगाएगी।
रं
जन सिंह ने कहा कि वे हमेशा गरीब, असहाय, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए काम करते रहे हैं। कुछ लोग चुनाव के दौरान उनके कार्यकाल को गलत तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वार्ड की जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा, “मैं पार्षद नहीं, बल्कि वार्ड का बेटा और भाई बनकर काम करूंगा। यदि जनता ने इस बार अवसर दिया तो वार्ड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दूंगा।”नामांकन के दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की और जीत का भरोसा जताया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
