
धनबाद: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान अब एक जनांदोलन का रूप लेता दिख रहा है। लोयाबाद से लेकर कतरास के तेलियाडीह तक, संजीव सिंह के काफिले का स्वागत किसी उत्सव की तरह किया गया। जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा और “विकास का एक ही सिंह, संजीव सिंह” के नारों ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।


कतरास से लकड़का तक दिखा उत्साह:

कतरास बाजार, भटमुरना मोड़, छताबाद और राजबाड़ी जैसे इलाकों में व्यापारियों और युवाओं ने संजीव सिंह को हाथों-हाथ लिया। लकड़का 14 नंबर और पंचगढ़ी बाजार में उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता बदलाव के मूड में है। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर जीत का आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई।
संजीव सिंह का संकल्प:
जनता को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि यह चुनाव धनबाद के कायाकल्प का चुनाव है। उन्होंने स्वच्छता, जलापूर्ति, बेहतर सड़क और पारदर्शी शासन को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेयर बनने के बाद नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त और जनोन्मुखी बनाया जाएगा ताकि आम आदमी को अपने छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
