• Wed. Feb 18th, 2026

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने हिल कॉलोनी चर्च पहुंच लोगो से मांगा समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

 

धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। बुधवार को वे हिल कॉलोनी स्थित चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और अपने चुनाव चिन्ह पर मतदान करने का अनुरोध किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मेयर बनने का अवसर मिलता है तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलना है।

मीडिया से बातचीत में संजीव सिंह ने कहा कि उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उनका प्रयास है कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास हो। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वे जनसंपर्क अभियान चला रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *