• Fri. Feb 27th, 2026

सरायकेला: 3 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नितिन गडकरी से की शिकायत

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2025

 

सरायकेला: रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित प्राचीन जैन मंदिर, भगवान आदिनाथ मंदिर तक जाने वाली सड़क का निर्माण तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिकायत की है, जिसके बाद गडकरी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

संजय सेठ ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने इस सड़क के निर्माण के लिए नितिन गडकरी से आग्रह किया था। उनके आग्रह पर, Central Road & Infrastructure Fund के तहत 2.1 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई थी और राशि भी झारखंड सरकार के संबंधित विभाग को भेज दी गई थी।

श्री सेठ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राशि जारी होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना यह दर्शाती है कि झारखंड के अधिकारी किस कदर विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को विकास से दूर किया जा रहा है।

संजय सेठ ने इस मामले को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फिर से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *