
आदित्यपुर। चुना भट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर 14 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे जानलेवा नीयत से की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था।घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त गौरव मिश्रा को एलआईजी कॉलोनी, एमपी टावर के पास, आदित्यपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कांड में पूर्व मे ही ऋषि मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गौरव मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ साकची थाना एवं कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
इस छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, सतीश वर्णवाल, विनोद टुडू सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
