• Mon. Feb 16th, 2026

जनता की आवाज़ बनी प्राथमिकता मुन्ना सिंह ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर लिया संज्ञान

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2025

 

 

हजारीबाग: कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बुधवार को जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सक्रिय पहल की। उन्होंने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में व्याप्त समस्याओं की जानकारी मिलते ही अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को निर्देशित किया कि वे अस्पताल जाकर वहां की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करें और जनता की समस्याओं को अस्पताल प्रशासन के समक्ष रखें।

विक्की कुमार धान ने मौके पर अस्पताल के अधीक्षक एवं प्रथम अपीलीय पदाधिकारी प्रो. अनुकरण पूर्ति से शिष्टाचार मुलाकात की और अस्पताल में व्याप्त प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में 22 जुलाई से 27 जुलाई तक बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा को पुनः शुरू कराने, सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल (आरओ) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, अस्पताल परिसर में सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने, शिशु वार्ड में खराब पड़े पंखों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत एवं

उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पूरे परिसर में स्वच्छता एवं सफ़ाई की नियमित निगरानी करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। प्रो. पूर्ति ने आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर शीघ्र आवश्यक

कार्रवाई की जाएगी और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस पूरी पहल के संबंध में मुन्ना सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल नारों पर विश्वास नहीं करते, बल्कि ज़मीनी स्तर पर वास्तविक काम करना ही उनका उद्देश्य है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *