• Thu. Sep 25th, 2025

आयुष फाउंडेशन धनबाद ने डांडिया के माध्यम से दिया सामाजिक एकता और सेवा का संदेश

Byadmin

Sep 25, 2025

 

धनबाद। आयुष फाउंडेशन धनबाद ने आज सरायढेला स्थित कार्यालय में संस्था द्वारा संचालित सुई-धागा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं और संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर डांडिया का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां अम्बे की आरती से हुई, जिसके बाद सक्षम ने मां दुर्गा का आव्हान करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके उपरांत सभी ने डांडिया के गीतों पर उल्लासपूर्वक नृत्य कर पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया और साथ ही जलपान का आनंद लिया।

संस्था का यह आयोजन केवल सांस्कृतिक रंग ही नहीं बिखेरता, बल्कि यह भी संदेश देता है कि सेवा और संस्कार साथ-साथ चल सकते हैं। सुई-धागा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी महिलाएं जहां आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं, वहीं ऐसे आयोजन उन्हें सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं।

मौके पर सचिव अर्पिता अग्रवाल सहित शोभना, गीता, शालिनी, रूबी, लोपा मुद्रा, नमिता, बेबी, पूनम, रिया, पुतुल आदि सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि समाज सेवा और संस्कृति के इस संगम को और आगे बढ़ाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *