
बोकारो थर्मल

डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में 69वाँ वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया तथा विशिष्ट अतिथि महा प्रबंधक एएकुजूर रहे।

यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि सुशील कुमार अरजरिया एवं विशिष्ट अतिथि एए.कुजूर ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। खेल कूद प्रतियोगिता को कुल चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। वर्ग ग्यारहवीं एवं बारहवीं का वरीय छात्र एवं छात्राओं का ग्रुप तथा वर्ग नवम एवं दशम का कनिष्ठ छात्र छात्राओं का ग्रुप।
वरीय छात्रों के ग्रुप से वर्ग बारहवीं के प्रशांत कुमार गिरी एवं मोहम्मद नजरुल अंसारी संयुक्त रूप चैंपियन रहे। वहीं वरीय छात्राओं के ग्रुप से सुमन कुमारी एवं आलिया परवीन संयुक्त रूप से चैंपियन रहीं। कनिष्ठ छात्र वर्ग से अनीश कुमार वर्ग नवम तथा कनिष्ठ छात्राओं के वर्ग में सिमरन कुमारी एवं इच्छा कुमारी वर्ग नवम की चैंपियन रहीं।
मुख्य अतिथि परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने अपने संबोधन भाषण में संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी छात्रों के लिए अभिन्न हिस्सा है। खेल हमे अनुशासन सिखाता है। स्वागत भाषण प्राचार्य धनंजय कुमार ने दिया।
वहीं धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक प्रशांत कुमार ने किया। मंच संचालन खेल प्रभारी रमेश कुमार ने किया। मौके प्रबंधक मानव संसाधन अंजू बोईपोई, एओ एसके ओझा, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह, बेसिक स्कूल की शिक्षिका मीना देवी, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य आरबी डे तथा विद्यालय के शिक्षक सुकेश प्रजापति, दिनेश कुमार महतो, एसके झा, बीडी मिश्रा, शोभा पाण्डेय, छाया कुमारी, ईशा कुमारी, विभा सिन्हा इत्यादि सक्रिय भूमिका निभाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
