
सरायकेला : आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी,समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया। उपायुक्त ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति,विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्राप्त राशि के पारदर्शी एवं यथोचित उपयोग,तथा विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:
विद्यालयों में पेयजल,शौचालय एवं मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता
मिड-डे मील की गुणवत्ता
पुस्तक एवं गणवेश वितरण की प्रगति
छात्रवृत्ति भुगतान की अद्यतन स्थिति
ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर पुनः विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सीएम एक्सीलेंट स्कूलों में नामांकन की समीक्षा
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की विस्तृत विश्लेषण
उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण करें तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई हेतु जिला मुख्यालय को सूचित करें।
उन्होंने BRP एवं CRP से भी संवाद करते हुए विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में विद्यालयों के सतत निरीक्षण, निगरानी एवं कमियों को चिन्हित कर समयबद्ध सुधार की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, BRP, CRP एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
