
बलियापुर: क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। लालाडीह ईदगाह मैदान में जामा मस्जिद बलियापुर के ईमाम व मुफ्ती सलमान कासमी साहब के पीछे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

देश के अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गई। इसके अलावा भिखराजपुर, आमझर,परघा, बेलगड़िया टाउनशिप, बेड़ा नियामतपुर, दूधिया, बाघमारा, सिंगिंयाटांड़, डांगापाड़ा, रखितपुर,कोड़ाहीर ब्राह्मणडीहा समेत विभिन्न मस्जिदों ईदगाहो में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने लोगों को बधाई दी। थाना प्रभारी आशीष भारती ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
