• Mon. Mar 2nd, 2026

सात दिवासीय श्री श्री संकट मोचन हनुमान जी का प्राण -प्रतिष्ठा महायज्ञ हवन पूजन व पूर्णहुति के साथ संपन्न हुई।

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद-लोयाबाद मे संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप आयोजीत सात दिवशीय श्री श्री नवनिर्मित हनुमान मंदिर मे हनुमानजी एवं भगवान रामजी लक्ष्मण जी सीता जी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ हवन पूजन के साथ सोमवार को पूर्णहुति हुई।

बताया जाता है कि यज्ञ के सातवें दिन पूर्ण होने के पश्चात आज सुबह आचार्य श्री शंकर मार्तण्ड जी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञमान से यज्ञकूंड में हवन पूजन कार्य संपन्न कराया गया इस मौके पर यज्ञमान के रूप में मनोज वर्णवाल एवं उनकी धर्मपत्नी निर्मला देवी समेत सैकड़ो की संख्या में गाम के श्रद्धालु मौजूद थे

तथा यज्ञ मडंप की परिक्रमा करते देखे गये। यह सभी लोग विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर यज्ञ अग्नि कुंड में धूप और नारियल डालकर पूजन भी किये और भगवान से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की याचना सभी श्रद्धालुओं ने किया इसके पश्चात कमेटी के द्वारा हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इसके पश्चात पूजन हवन के बाद हनुमान जी एवं रामजी लक्ष्मणजी सीता जी मे लगे पट को खोलकर सार्वजनिक ग्राम वासियो की पूजा के लिए खोल दिया गया। वही भगवान राम जी आने की खुशी मे कमेटी एवं ग्राम वासियो के श्रद्धालुओ ने देर शाम 501 दीप जलाकर भगवान जी का स्वागत किये। वही विदित कि 13 मई से उक्त यज्ञ का प्रारंभ हुआ था जो 19 मई को पूर्णहुती के साथ सम्पन्न हो गया, परन्तु इस सात दिन में मेला के साथ-साथ प्रत्येक सात दिन वृंदावन से पधारे स्वामी श्री प्रभाकर जी महाराज के द्वारा श्री रामकथा, भागवत कथा प्रवचन के साथ संपन्न हुए ।

वही इस दौरान हनुमान मंदिर मे संतोष उपाध्याय एवं उनके सहयोगी आचार्य ने सात दिन रामायण पाठ पढ़कर संपन्न किये। वही इस महायज्ञ के कार्यक्रम के अंतिम दिन मे पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एवं कांग्रेस जिला महासचिव (राम-रहीम) असलम मंसूरी व राजकूमार महतो संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के सामने माथा टेका एवं मंदिर के कमेटी द्वारा अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किये। इस यज्ञ पूजन कार्य को संपन्न कराने में काशी से आए आचार्य शंकर मार्तण्ड जी एवं उनके सहयोगी आचार्य शामिल थे इसके अलावे यज्ञ को सफल बनाने में रवि चौबे, बिनोद पासवान,सुनील पांडे,शंकर केसरी,मुकेश झा,गौतम सर,विनय चौहान,सूरज नोनिया,श्याम सुन्दर गुप्ता,बबलू झा,सुरेश यादव,मनोज चौहान,संजू विश्वकर्मा,कृपाशंकर सिहं, राजा शर्मा,मन्नू सिहं,विक्की यादव,ललन गुप्ता इत्यादि लोग शामिल थे ।

इसके अलावे प्रशासन की ओर से लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद सहित उनके टीम एवं धनबाद पुलिस बल शांति व्यावस्था में काफी सक्रिय भूमिका देखी गयी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *