• Mon. Mar 2nd, 2026

सीमपाथर में भक्तिमय समापन: तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन संपन्न

admin's avatar

Byadmin

May 15, 2025

 

बलियापुर: सीमपाथर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का कुंज मिलन के साथ भक्तिमय समापन हुआ। बरदोही से आई कीर्तन गायिका मिठू दास ने अपनी मधुर वाणी और कृष्ण लीलाओं के मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी टीम के खोल वादक जयदेव दास, सोनू दास और दोहारी गायक गौरांग दास व अनुरूपा दास ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

कुंज मिलन कार्यक्रम में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी के पश्चात चैत्र और बैशाख माह में कलश यात्रा, यज्ञ और कीर्तन जैसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां क्षीण होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कीर्तन शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व पूरे गांव में प्याज, लहसुन और मांसाहार का त्याग कर दिया जाता है, जिसका जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

 

इस अवसर पर वार्ड सदस्य पूजा देवी, सोलहआना के काशीनाथ मालाकार, कार्तिक मल्लिक, लखन मल्लिक, मानू प्रमाणिक, राजेंद्र नाथ मालाकार, अजय प्रमाणिक, रूपेश प्रमाणिक, बादल मल्लिक, प्रबोध कर्मकार, मनबोध मल्लिक, सुजीत मल्लिक, सीमंत मालाकार, कालीपद मालाकार, तारु मल्लिक, तपन मल्लिक, गंगाधर कर्मकार, बलदेव मालाकार, गंगाधर मल्लिक, कार्तिक प्रमाणिक, श्यामल मालाकार, शिशिर मल्लिक एवं पुजारी फटीक देवघरिया, शिशिर देवघरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *