
बलियापुर: आमझर मंडल टोला में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन के समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हुए। सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी के अलावा ग्रामीणों में सागर मंडल, निमाई मंडल, तपन मंडल, दुलाल मंडल, सुनील मंडल, संतोष मंडल, रंजीत मंडल, बरूण मल्लिक, बैद्यनाथ कालिंदी, बापी प्रमाणिक, बलराम प्रमाणिक, चंदन प्रमाणिक, फटीक मंडल आदि मौजूद थे।

विधायक चन्द्रदेव महतो ने साइकिल वितरण किया


बलियापुर : सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से सत्र 2023 – 24 की आठवीं की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। विधायक श्री महतो ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना सराहनीय है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि 117 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। इसके पूर्व इसी सत्र की आठवीं की छात्राओं के बीच 130 साइकिल वितरण किए गए थे। कूल 247 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, आदित्य प्रसाद मिर्धा, लक्ष्मी नारायण महतो, स्वपन कुमार महतो आदि थे।
बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने सोमवार को बलियापुर क्षेत्र के आमटाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढांगी व प्रधानखंता में बालिका उच्च विद्यालय में स्कूल भवन का शिलान्यास किया।
तीनों विद्यालयों में डीएमएफटी मद् से बनेगा। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विकास का कार्य हो रहा है। जो भी अधुरा कार्य है उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, पहल्लाद महतो, आनंदमयी पाल, मुखिया संजय गोराई, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, पूर्व मुखिया जंगबहादूर महतो, सीमा देवी, बेंगू ठाकुर, सुरजीत चन्द्रा, पंसस अमित बनर्जी, धनंजय मिर्धा, दीपक गोप, विद्युत चक्रवर्ती, शीतल दत्ता, रोहित महतो, सुमन कुमार महतो, देवाशीष पांडेय आदि मौजूद थे।

बेलगड़िया टाउनशिप में दिल्ली से पहुंची टीम

बलियापुर: सुक्षम एवं लघु उद्योग मंत्रालय दिल्ली की टीम सोमवार को बेलगड़िया टाउनशिप पहुंची। स्वरोजगार के दिशा में जानकारी प्राप्त किया। सिलाई कढ़ाई व इलेक्ट्रानिक का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में बातें कही। उन्हें स्वरोजगार के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं समाजिक कार्यकर्ता सीमा देवी व उपेन्द्र सिंह ने बेलगड़िया टाउनशिप में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ सफाई समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समाधान करने की बातें कही। कहा कि स्वास्थ्य सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियां होती है। इलाज के लिए लोगों पन्द्रह किलोमीटर दूर धनबाद जाना पड़ता है। दिल्ली से आई टीम के निदेशक मिलीन रामटके, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निदेशक बीएस अरविंद, कोयला मंत्रालय के तकनीकी निदेशक विरेन्द्र कुमार ठाकुर, बीसीसीएल झरिया मास्टर प्लान के जीएम फूल झा, प्रसून कोशिक आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
