• Tue. Feb 17th, 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच बोकारो थर्मल में दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

Feb 17, 2026

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल।

बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई।

इस परीक्षा केंद्र पर सेंट पॉल्स मॉडर्न स्कूल के दसवीं के 98 तथा बारहवीं के 7 विद्यार्थियों सहित कृष्ण सुदर्शन स्कूल के दसवीं के 72 और बारहवीं के 31 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहा। केंद्राधीक्षक एवं शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की नकल या अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली। परीक्षा समाप्ति के बाद छात्र-छात्राएं निर्धारित नियमों के तहत केंद्र से बाहर निकले।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *